ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का शेयर 34 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का शेयर 34 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का शेयर 34 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
Modified Date: September 3, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: September 3, 2026 12:30 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) कंडक्टर एवं बिजली केबल विनिर्माता कंपनी ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का शेयर अपने 82 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 34 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ।

शेयर एनएसई पर 110 रुपये पर खुला, जो निर्गम मूल्य से 34.15 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 44.15 प्रतिशत चढ़कर 118.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

बीएसई पर इसने 32.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109 रुपये पर शुरुआत की। बाद में इसमें 45.11 प्रतिशत की तेजी आई और यह 118.99 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन एनएसई पर 3,508.46 करोड़ रुपये और बीएसई पर 3,505.41 करोड़ रुपये रहा।

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 118.12 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 700 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 78-82 रुपये प्रति शेयर था।

नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, उपकरण और मशीनरी की खरीद तथा कंपनी के सामान्य कामकाज आदि के लिए किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में