सोना 80 रुपए चढ़ा, चांदी 80 रुपए लुढ़का

Ads

सोना 80 रुपए चढ़ा, चांदी 80 रुपए लुढ़का

  •  
  • Publish Date - June 28, 2018 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नई दिल्ली। दुनियाभर में सोने पर बने दबाव के बीच स्थानीय स्वर्णाभूषण के लिए मांग होने के चलते आज दिल्ली सराफा बाजार में सोने की चमक बढ़ गई। सोना के दाम में 80 रुपए बढ़ोतरी होने से यह 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह इंडस्ट्रियल डिमांड आने से चांदी 80 रुपए लुढ़क गई। चांदी की कीमत अब 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

यह भी पढ़ें : अजय कुमार त्रिपाठी होंगे हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राधाकृष्णन का तबादला मंजूर

जानकारों के अनुसार अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कीमत स्थिर रही। हालांकि निवेशकों को इसकी कीमत में तेजी आने की उम्मीद है। इसके चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में जल्द ही फिर बढ़ोतरी किए जाने की संभावनों का असर भी है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.40 डॉलर उतरकर 1250.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अमेरिका का अगस्त का सोना वायदा भी 4.4 डॉलर गिरकर 1251.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस बीच चांदी 0.01 डॉलर चमककर 16.08 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वेब डेस्क, IBC24