सोना चढ़ा, चांदी उतरी, अब ये हैं कीमतें

सोना चढ़ा, चांदी उतरी, अब ये हैं कीमतें

सोना चढ़ा, चांदी उतरी, अब ये हैं कीमतें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: July 26, 2018 11:15 am IST

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में मजबूत रुख और लोकल डिमांड बढ़ने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में बढ़त रही। 80 रुपए की बढ़त के साथ सोना अभी 30,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर है।

.

वहीं इंडस्ट्रियल और लोकल डिमांड में कमजोरी के चलते चांदी की कीमत आज नीचे गिरी। चांदी 50 रुपए टूटकर 39,430 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

कारोबारियों के अनुसार ग्लोबल मार्केट के मजबूत रुख के अलावा हाजिर बाजार में लोकल डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी रही।

.

वैश्विक स्तर पर बुधवार को न्यूयॉर्क में सोना 0.60% की बढ़त के साथ 1,231.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि चांदी 0.97% की बढ़त के साथ 15.58 डॉलर प्रति औंस रही।

वेब डेस्क, IBC24  


लेखक के बारे में