नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों और लोकल डिमांड में कमी के कारण सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में 30 रुपए की गिरावट आई। सोना भी 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। इसी तरह इंडस्ट्रियल यूनिट्स और कॉइन प्रोडक्शन कंपनियों की ओर से मांग में कमी होने के कारण चांदी भी 25 रुपए टूटकर अब 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
कारोबारियों की मानें तो ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख से इन धातुओं में गिरावट आई। वहीं अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती रही। वैश्विक स्तर पर देखें तो सिंगापुर में सोना 0.28% के नुकसान से 1,219.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
चांदी भी 0.52% के नुकसान से 15.39 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसके अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा हाजिर बाजार में चिल्हर विक्रेताओं की मांग घटने से भी पर असर पड़ा।
वेब डेस्क, IBC24