सोना उछला, चांदी चमकी, जानिए कीमत

Ads

सोना उछला, चांदी चमकी, जानिए कीमत

  •  
  • Publish Date - November 12, 2018 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बाद भी स्थानीय स्तर पर मांग के चलते सोमवार को दिल्ली सराफ बाजार में सोने में 80 उपर का उछाल आया। सोना अब 32,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से चांदी में भी 150 रुपए की बढ़त रही, इससे चांदी अब 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वहीं ग्लोबल मार्केट में आज लंदन का सोना हाजिर दो डॉलर लुढ़क कर 1,207.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। जबकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,207.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी तरह चांदी 0.07 डॉलर की गिरावट लेकर 14.17 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

यह भी पढ़ें : ओवैसी ने साधा निशाना, पूछा- अमित शाह अपना नाम कब बदल रहे हैं, ‘शाह’ तो फारसी शब्द है 

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बना हुआ है।