कैलिबर माइनिंग के आईपीओ को पहले दिन पूरी बोलियां मिलीं

Ads

कैलिबर माइनिंग के आईपीओ को पहले दिन पूरी बोलियां मिलीं

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 10:08 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 1.21 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 78,35,821 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 95,11,775 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.59 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा श्रेणी को 1.58 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 29 प्रतिशत अभिदान मिला।

कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

निर्गम का मूल्य दायरा 402-424 रुपये प्रति शेयर है। यह 21 जुलाई को बंद होगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण