कैलिबर माइनिंग के आईपीओ को मिला 146.64 गुना अभिदान

Ads

कैलिबर माइनिंग के आईपीओ को मिला 146.64 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 10:29 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को 146.64 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 78,35,821 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 114,90,37,400 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 267.36 गुना अभिदान मिला जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को 240.7 गुना अभिदान मिला। वहीं, खुदरा निवेशकों के खंड को 41.15 गुना अभिदान मिला।

इसके पहले, कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 135 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

आईपीओ के लिए 402-424 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।

वर्ष 2014 में गठित कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स एकीकृत खनन सेवा प्रदाता कंपनी है। इसकी अपनी कोई खदान नहीं है, लेकिन यह अपने ग्राहकों को खनन और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देती है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय