कैपिटल ग्रुप ने आईआईएफएल फाइनेंस में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 374 करोड़ रुपये में खरीदी

कैपिटल ग्रुप ने आईआईएफएल फाइनेंस में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 374 करोड़ रुपये में खरीदी

कैपिटल ग्रुप ने आईआईएफएल फाइनेंस में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 374 करोड़ रुपये में खरीदी
Modified Date: July 31, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: July 31, 2026 11:09 am IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) वित्तीय सेवा कंपनी कैपिटल ग्रुप ने खुले बाजार के सौदों के जरिये आईआईएफएल फाइनेंस में फेयरफैक्स इंडिया की सहयोगी इकाई से 374 करोड़ रुपये में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। एनएसई पर मौजूदा सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

अमेरिका स्थित कैपिटल ग्रुप ने अपनी दो सहयोगी इकाइयों स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक और अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज ग्लोबल स्मॉल कैपिटलाइजेशन फंड के जरिये आईआईएफएल फाइनेंस के कुल 63,39,355 शेयर खरीदे जो कंपनी की 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, सौदा बृहस्पतिवार को 590 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ जिससे सौदे का कुल मूल्य 374.02 करोड़ रुपये रहा।

दूसरी ओर, फेयरफैक्स इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स ने इतनी ही संख्या में शेयर इसी कीमत पर बेचे।

इस ताजा सौदे के बाद आईआईएफएल फाइनेंस में एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स की हिस्सेदारी घटकर 15.18 प्रतिशत से 13.69 प्रतिशत रह गई।

हिस्सेदारी बिक्री के बावजूद फेयरफैक्स इंडिया की यह सहयोगी इकाई मुंबई स्थित इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) की सबसे बड़ी सार्वजनिक शेयरधारक बनी हुई है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में