कैपरी ग्लोबल कैपिटल ने बॉन्ड जारी कर 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए

Ads

कैपरी ग्लोबल कैपिटल ने बॉन्ड जारी कर 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 01:42 PM IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने पहली बार अमेरिकी डॉलर में बॉन्ड जारी कर कारोबार विस्तार के लिए 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह राशि 2029 में परिपक्व होने वाले ‘सीनियर सिक्योर्ड नोट’ जारी कर जुटाई गई है। इन पर सालाना 7.55 प्रतिशत की कूपन दर है।

इस निर्गम को 2.3 गुना से अधिक अभिदान मिला और 64 बड़े निवेशकों से 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की बोलियां मिलीं।

कैपरी ग्लोबल कैपिटल के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया कंपनी की साख और कारोबारी प्रणाली की पुष्टि करती है। साथ ही इससे घरेलू और वैश्विक पूंजी स्रोतों में वित्तपोषण के साधनों में विविधता लाने में मदद मिली है।

भाषा निहारिका

निहारिका