Korba Patwari Niyukti Samapt Collector Order || Image- IBC24 News file
कोरबा: पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित चार अवसरों में सफल नहीं होने पर कोरबा जिले में पदस्थ पटवारी रविन्द्र कुमार बंजारे की नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। (Korba Patwari Sewa Samapt) कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा ने आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
रविन्द्र कुमार बंजारे हल्का नंबर-01 सपलवा, तहसील पाली में पटवारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें वर्ष 2015 में पटवारी प्रशिक्षु के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। इसके बाद उन्हें पटवारी प्रशिक्षण के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर भेजा गया था।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आयोजित पटवारी विभागीय परीक्षा में वे निर्धारित चार अवसरों में भी सफल नहीं हो सके। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 28 अगस्त 2015 को जारी निर्देशों के अनुसार, विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल होने पर नियुक्ति समाप्त किए जाने का प्रावधान है।
आयुक्त भू-अभिलेख, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी पत्र में भी स्पष्ट किया गया था कि छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली में विभागीय परीक्षा में असफल प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पांचवां अवसर देने का प्रावधान नहीं है।
इसी आधार पर कार्यालय ने 13 अगस्त 2026 को रविन्द्र कुमार बंजारे को अंतिम सूचना पत्र जारी किया था। (Korba Patwari Sewa Samapt) उन्हें 20 अगस्त 2026 तक विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने से संबंधित आदेश, राजपत्र, अंकसूची या प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा तक उनके द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसके बाद उपलब्ध नियमों और शासन के निर्देशों के पालन में कलेक्टर कोरबा ने 24 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया। आदेश के तहत रविन्द्र कुमार बंजारे की पटवारी पद पर नियुक्ति समाप्त कर दी गई और उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया।
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार