Reported By: Santosh Malviya
,Raisen District Jail Firing | Photo Credit: AI
रायसेन: Raisen District Jail Firing रायसेन जिला जेल में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पहले से गम्भीर धाराओ में जेल में बंद आरोपी नीलेश ठाकुर ने कट्टे से जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह को गोली मार दी। (Raisen Crime News) गम्भीर घायल दिग्विजय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से भोपाल एम्स रेफर किया गया। दिग्विजय को पीछे से गोली मारी गयी, जो पीठ से होते हुए फेफड़े तक पहुंची। डाक्टरो ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर भोपाल भेजा।
Raisen District Jail Firing जिला जेल में हुए गोली कांड से जेल सुरक्षा पर सवाल उठ रहे पुलिस जेल पहुंच रही और आरोपी से पूछताछ की जा रही है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपी ने किस वजह से गोली मारी और आरोपी तक कट्टा कैसे पहुंचा।
बगेर जेल के कर्मचारी की मिलीभगत के आरोपी तक कट्टा नहीं पहुंच सकता। ऐसे में जेल भी सुरक्षित नहीं। यहां बन्द कैदियों सहित जेल के कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है। जेल अधीक्षक से भी पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि जेल प्रहरी दिग्विजय अपनी ड्यूटी के दौरान फल की टोकरी उठाने गया था उस समय ही मारी गोली।