Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: ED के रडार कांग्रेस का पूर्व विधायक, एक साथ 3 ठिकानों पर मारी रेड, जानें किस घोटाले से जुड़ा है मामला?

Ads

Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: ED के रडार कांग्रेस का पूर्व विधायक, एक साथ 3 ठिकानों पर मारी रेड, जानें किस घोटाले से जुड़ा है मामला?

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 12:57 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 12:59 PM IST

Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: ED के रडार कांग्रेस का पूर्व विधायक, एक साथ 3 ठिकानों पर मारी रेड, जानें किस घोटाले से जुड़ा है मामला? /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर ED की रेड
  • फर्जी टोल वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
  • दस्तावेजों और NHAI रिकॉर्ड की जांच जारी

नरसिंहपुर। Former MLA Sanjay Sharma ED Raid: एमपी के नरसिंहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल पूर्व विधायक संजय शर्मा के तेंदूखेड़ा समेत 3 ठिकानों पर ED ने रेड (Narsinghpur ED Raid) मारी है। जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम ने जिले में उनके अलग-अलग कार्यालयों में दबिश दी है, बताया जा रहा है कि फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने ये एक्शन लिया है। फ़िलहाल जांच एजेंसी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

कई राज्यों में 14 ठिकानों पर रेड (NHAI Toll Scam)

Narsinghpur ED Raid बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय फर्जी टोल वसूली मामले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ED Action), NCR और कोलकाता स्थित परिसरों पर तलाशी ले रहा है। NHAI के अलग-अलग टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Fake Toll Collection Case) में ED ने बुधवार को PMLA की धारा-17 के तहत एक साथ 14 ठिकानों पर रेड मारी है।

टोल का पैसा डायवर्ट करने का आरोप (NHAI Toll Scam)

Toll Collection Fraud Case छापेमारी में नरसिंहपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर टोल वसूली में घोटाला (Former MLA Sanjay Sharma ED Raid) सामने आने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग की टोल वसूली का काम पूर्व विधायक संजय शर्मा की कंपनी के पास है। ED के मुताबिक उन पर आरोप है कि टोल से वसूली गई रकम को NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया गया। ED ने फॉरेंसिक परीक्षण और NHAI के रिकॉर्ड की जांच में अनधिकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें

 

ED ने किस पूर्व विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की?

खबर के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शर्मा के तेंदूखेड़ा समेत तीन ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

ED की कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है?

यह कार्रवाई कथित तौर पर फर्जी टोल वसूली और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच से संबंधित बताई जा रही है।

ED कितने ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है?

दिए गए विवरण के अनुसार, विभिन्न राज्यों में एक साथ 14 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

मामले में NHAI का क्या संबंध है?

आरोप है कि कुछ टोल प्लाजा से वसूली गई रकम को NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया गया। मामले की जांच जारी है।

क्या मामले में जांच पूरी हो गई है?

नहीं, उपलब्ध जानकारी के अनुसार ED की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।