संसदीय समिति के चेयरमैन ने नायडू से मुलाकात की, बिहार में हवाई अड्डों के विस्तार का आग्रह

संसदीय समिति के चेयरमैन ने नायडू से मुलाकात की, बिहार में हवाई अड्डों के विस्तार का आग्रह

संसदीय समिति के चेयरमैन ने नायडू से मुलाकात की, बिहार में हवाई अड्डों के विस्तार का आग्रह
Modified Date: May 26, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: May 26, 2026 9:44 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय समिति के चेयरमैन संजय कुमार झा ने मंगलवार को नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की और पटना, दरभंगा तथा गयाजी हवाई अड्डों के रनवे के विस्तार की मांग की।

उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि पटना, दरभंगा और गयाजी हवाई अड्डों में रनवे के विस्तार, दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में बदलने तथा बिहार में आधुनिक विमानन बुनियादी ढांचे के विकास सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ‘‘सकारात्मक सहमति’’ बनी।

नागर विमानन मंत्रालय में आयोजित बैठक में मंत्रालय के सचिव, संयुक्त सचिव और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

झा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘बैठक में पटना हवाई अड्डे पर रनवे को 300 मीटर तक बढ़ाने और इसे अधिक सुरक्षित तथा आधुनिक बनाने के लिए एक सरल ‘एप्रोच लाइटिंग सिस्टम’ स्थापित करने पर सहमति बनी। इसके लिए राज्य सरकार से लगभग 49 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।’’

पोस्ट में कहा, ‘‘दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में बदलने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 90 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसका उद्देश्य रनवे का विस्तार 12,000 फुट तक करने और आवश्यक प्रकाश व्यवस्था स्थापित करना है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में