चैटजीपीटी, जेमिनी, क्लॉड की सेवाएं बाधित; अमेजन वेब सर्विसेज भी प्रभावित

Ads

चैटजीपीटी, जेमिनी, क्लॉड की सेवाएं बाधित; अमेजन वेब सर्विसेज भी प्रभावित

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 09:26 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 09:26 PM IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) ओपनएआई के चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी और एंथ्रोपिक के क्लॉड समेत प्रमुख कृत्रिम मेधा (एआई) मंच पर बृहस्पतिवार को सेवाएं बाधित रहीं। इससे दुनियाभर में हजारों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए। यह जानकारी सेवा बाधित होने की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने दी।

सेवा बाधित होने का असर ग्रोक और अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) पर भी दिखाई दिया।

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समयानुसार शाम के समय सेवाओं के बाधित होने की शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं। उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट के पूरी तरह नहीं खुलने से लेकर एआई प्रतिक्रियाएं लेने के प्रयास के दौरान आंतरिक सर्वर खामियां आने तक की जानकारी दी।

ओपनएआई के मामले में निगरानी वेबसाइट पर शिकायतों में तेज वृद्धि देखी गई। उपयोगकर्ताओं ने कहा कि चैटजीपीटी का वेब इंटरफेस और मोबाइल एप्लिकेशन सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। गूगल जेमिनी और क्लॉड एआई के मामले में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई, जहां उपयोगकर्ताओं को ‘गेटवे टाइमआउट’ संदेश मिले और उनके अनुरोध विफल रहे।

ओपनएआई के ‘स्टेटस पेज’ ने चैटजीपीटी और कोडेक्स में समस्याओं और बढ़ी हुई त्रुटियों को स्वीकार किया।

उसने कहा, ‘‘हमने समस्या को कम करने के उपाय लागू कर दिए हैं और सेवाओं की बहाली की निगरानी कर रहे हैं।’’

एंथ्रोपिक ने कहा कि उसने क्लॉड माइथोस 5.1, क्लॉड फेबल 5.1 और क्लॉड ओपस 5 को भेजे गए अनुरोधों के मामले में त्रुटियों के कारण की पहचान कर ली है और वह इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है।

बाद में कंपनी बताया कि अब केवल ओपस 4.8 और ओपस 5 मॉडल प्रभावित हैं। बाकी मॉडल में खामियों की दर सामान्य स्तर पर लौट आई है।

भाषा रमण अजय

अजय