हैदराबाद, 12 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को यहां आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में सात कंपनियों के साथ 9,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन परियोजनाओं से 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि निवेश समझौते औषधि, सौर उपकरण विनिर्माण, डेयरी और अन्य क्षेत्रों में किए गए हैं।
साय ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति को अब तक लगभग आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में अब कोई भी जिला माओवादी प्रभाव वाला नहीं बचा है।
उन्होंने निवेशकों से छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर निवेश करने का आह्वान किया।
भाषा योगेश रमण
रमण