CG Youth Congress President Election / Image Source : X
रायपुर : CG Youth Congress President Election : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए इंटरव्यू का दौर शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए दिल्ली के इंदिरा भवन में इंटरव्यू चल रहे हैं। इस इंटरव्यू के लिए कुल 35 लोगों को बुलाया गया है।
Chhattisgarh Youth Congress President युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश चुनाव अधिकारी मिलकर इन दावेदारों का इंटरव्यू ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ से दिल्ली गए प्रमुख चेहरों में विनयशील गुप्ता, आदितेश्वर सिंह देव, निखिलकांत साहू, शैलेंद्र बंजारे, भावेश शुक्ला, अनिमेष सिंह, अमित शर्मा, कपिलकांत नाग, संदीप वोरा, हनी बग्गा, विनोद कश्यप और सजल चंद्राकर शामिल हैं।
अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू देने छत्तीसगढ़ के ये सभी नेता दिल्ली पहुंचे हुए हैं, जहां राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नए अध्यक्ष के नाम को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-