Brigade Enterprises Bonus Share: कमाल का बोनस ऑफर! रियल्टी फर्म ने खोला फ्री शेयरों का पिटारा, 6 साल बाद मिल रहा निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा

Ads

Brigade Enterprises Bonus Share: कंपनी 18 जून को बोनस शेयर आवंटित करेगी, जबकि 19 जून से इनकी ट्रेडिंग शुरू होगी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। मार्च 2026 के अंत तक कंपनी के करीब 1.5 लाख रिटेल निवेशक थे, जिन्हें इस बोनस इश्यू का लाभ मिल सकता है। (NSE: BRIGADE, BSE: 532929)

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 02:21 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 02:46 PM IST

(Brigade Enterprises Bonus Share/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर मुफ्त मिलेगा।
  • बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 17 जून 2026 है।
  • 18 जून को अलॉटमेंट और 19 जून से ट्रेडिंग शुरू होगी।

नई दिल्ली: Brigade Enterprises Bonus Share: रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर मुफ्त में देगी। इसके लिए 17 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में दर्ज होंगे वे ही इस बोनस शेयर के हकदार होंगे। बोनस शेयर का आवंटन 18 जून को किया जाएगा। वहीं, 19 जून को इन नए शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

6 साल बाद बोनस शेयर का तोहफा

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज इससे पहले वर्ष 2019 में भी बोनस शेयर जारी कर चुकी है। उस समय कंपनी ने 2 शेयरों पर 1 बोनस शेयर दिया था। मौजूदा बोनस इश्यू के बाद कंपनी एक बार फिर निवेशकों को अतिरिक्त शेयरों का लाभ देने जा रही है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। बोनस शेयर जारी होने से शेयरों की संख्या बढ़ेगी। जिससे निवेशकों की होल्डिंग में भी इजाफा होगा।

शेयर का प्रदर्शन और डिविडेंड

12 जून को कंपनी का शेयर करीब 1.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 659.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैप 16,130 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि पिछले 6 महीनों में शेयर लगभग 26 प्रतिशत गिरा है और एक साल में करीब 45 प्रतिशत कमजोर हुआ है। इसके बावजूद बीते 5 वर्षों में शेयर ने लगभग 135 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का भी प्रस्ताव रखा है। जिसे शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा।

Brigade Enterprises Limited – शेयर अपडेट (12 जून 2026)

पैरामीटर विवरण
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 659.25
आज का बदलाव +₹10.80 (+1.67%)
ओपन ₹ 660.00
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 668.00
दिन का निम्न स्तर (Low) ₹ 654.55
मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹16.13 हजार करोड़
P/E रेशियो 25.04
52-वीक हाई ₹ 1,244.40
52-वीक लो ₹ 601.00
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड उपलब्ध नहीं
अपडेट समय 12 जून 2026, 1:47 PM IST

मार्च तिमाही में मुनाफे पर दबाव

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर 190.70 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कुल आय भी मामूली गिरावट के साथ 1,523.11 करोड़ रुपये रही। मार्च 2026 के अंत तक कंपनी में लगभग 1.5 लाख रिटेल निवेशक थे जिनके पास कुल 4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.11 प्रतिशत दर्ज की गई।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का बोनस शेयर अनुपात क्या है?

कंपनी हर 3 मौजूदा शेयरों पर 1 बोनस शेयर दे रही है।

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट कब है?

बोनस शेयर पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जून 2026 तय की गई है।

बोनस शेयर कब आवंटित किए जाएंगे?

कंपनी 18 जून 2026 को बोनस शेयरों का आवंटन करेगी।

नए बोनस शेयरों की ट्रेडिंग कब शुरू होगी? बोनस शेयरों में 19 जून 2026 से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

बोनस शेयरों में 19 जून 2026 से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।