Charu Pandey kaun hai | Photo Credit: AI
रायपुर: Charu Pandey kaun hai अक्सर कहा जाता है कि ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ और यह बात एक बार फिर सच साबित हुई है। छत्तीसगढ़ की एक होनहार बेटी चारू पांडे (Charu Pandey) ने अपने जुनून से सच साबित कर दिया है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही यह तय कर लिया था कि उन्हें अपना करियर सरकारी क्षेत्र में बनाना है। उन्होंने SSC, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस समेत कुल 19 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास (19 Government Exams Cleared) कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इसी असाधारण उपलब्धि के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। (Charu Pandey Gold Medal)
Charu Pandey Success Story बताया जा रहा है कि चारू पांडे ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत तिल्दा-नेवरा में पूरी की। जिसके बाद दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से मैथमेटिक्स में बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी शुरू कर दी थी। वर्तमान में चारू चेन्नई स्थित कैग (CAG) कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।अब उनकी चर्चा पूरे देश में होने लगी है।
चारु पांडे बताती है कि उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में वे कई बार असफल रहे। कई परीक्षाओं में वे असफल रहे। इसके बाद भी वो हार नहीं मानी। असफलता के बाद उन्होंने अपनी हर गलतियों को बारीकी से समझा और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई।
23 साल की उम्र में चारू पांडे ने 19 सरकारी परीक्षाएं पास कीं। उनका कहना है, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 19 परीक्षाएं पास कर पाऊंगी। मेरा मकसद सरकारी नौकरी पाना था। सबसे ज़रूरी बात टाइम मैनेजमेंट रही है। मैं अपने समय का सही इस्तेमाल करके पढ़ाई करती थी। मेरा ध्यान पूरा सिलेबस खत्म करने पर नहीं था; मैंने जो भी पढ़ा, उसमें अपना 100% दिया। मैं छात्रों से यही कहना चाहूंगी कि अगर हम किसी चीज़ की तैयारी कर रहे हैं और उसमें सफल नहीं हो पाते, तो हमें फिर से कोशिश करनी चाहिए। हर बार हमें कुछ नया सीखने को मिलेगा।”
VIDEO | Raipur: Charu Pandey clears 19 government exams at the age of 23, says, “It was never in my mind that I would be able to crack 19 exams. My goal was to get a government job. The most important thing has been time management. I used to study by managing my time properly. I… pic.twitter.com/2bBeqWt71K
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2026