रूस से जुड़े प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने 14 यूरोपीय संस्थाओं पर निर्यात नियंत्रण लगाया

रूस से जुड़े प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने 14 यूरोपीय संस्थाओं पर निर्यात नियंत्रण लगाया

रूस से जुड़े प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने 14 यूरोपीय संस्थाओं पर निर्यात नियंत्रण लगाया
Modified Date: July 24, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: July 24, 2026 8:52 pm IST

बीजिंग, 24 जुलाई (एपी) चीन ने यूरोपीय संघ के रूस के खिलाफ अपने ताजा प्रतिबंधों के तहत 14 चीनी कंपनियों पर कार्रवाई किए जाने के जवाब में शुक्रवार को 14 यूरोपीय संस्थाओं को अपनी निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल कर लिया।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब चीन की कंपनियां इन 14 यूरोपीय संस्थाओं को ऐसे दोहरे उपयोग वाले उत्पादों का निर्यात नहीं कर सकेंगी, जिनका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य, दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

इसके अलावा, विदेशी कंपनियों को भी चीन में निर्मित ऐसे दोहरे उपयोग वाले उत्पाद इन संस्थाओं को उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं होगी।

प्रभावित यूरोपीय संस्थाओं में चेक गणराज्य की वाहन विनिर्माता कंपनी टाट्रा ट्रक्स, इटली की इलेक्ट्रिक मोटर विनिर्माता कंपनी लाफर्ट एसपीए, जर्मनी की सिंडलहाउजर मैटेरियल्स जीएमबीएच और फ्रांस की ड्रोन विनिर्माता कंपनी कैवोक यूएएस शामिल हैं।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम यूरोपीय संघ द्वारा बृहस्पतिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में लगाए गए ताजा प्रतिबंधों में चीन और हांगकांग की 14 कंपनियों को शामिल किए जाने के जवाब में उठाया गया है।

यूरोपीय संघ (ईयू) ने बृहस्पतिवार को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का 21वां पैकेज अपनाया था। इसके तहत बैंकों, क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों और सैन्य उपकरण विनिर्माताओं समेत कई संस्थाओं को निशाना बनाया गया है।

एपी योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में