मुनाफावसूली से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

मुनाफावसूली से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

मुनाफावसूली से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट
Modified Date: July 24, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: July 24, 2026 8:44 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण आपूर्ति चिंताओं के बीच वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के उपर मंडराने के बाद कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,876 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 148 रुपये या 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,876 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 17,232 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चा तेल के सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 154 रुपये या 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,426 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 2,125 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि आपूर्ति में रुकावट की आशंका के कारण कच्चे तेल की कीमतों में महीनों बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त देखी गई, लेकिन मुनाफावसूली ने इस बढ़त को सीमित कर दिया।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.70 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम मामूली गिरावट दर्शाता 100.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में