चीन ने हीलियम के निर्यात पर लगाई अस्थायी रोक, वैश्विक आपूर्ति पर असर की आशंका

चीन ने हीलियम के निर्यात पर लगाई अस्थायी रोक, वैश्विक आपूर्ति पर असर की आशंका

चीन ने हीलियम के निर्यात पर लगाई अस्थायी रोक, वैश्विक आपूर्ति पर असर की आशंका
Modified Date: July 10, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: July 10, 2026 8:34 pm IST

हांगकांग, 10 जुलाई (एपी) चीन ने शुक्रवार को सेमीकंडक्टर निर्माण में उपयोग होने वाली प्रमुख गैस हीलियम के निर्यात पर अस्थायी रोक लगा दी। यह कदम ईरान युद्ध के चलते वैश्विक आपूर्ति पहले से ही बाधित होने के बीच उठाया गया है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय और सीमा शुल्क एजेंसी ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि विदेशी व्यापार कानून के प्रावधानों के तहत हीलियम के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रोक लगाई जा रही है।

हालांकि, चीन सरकार की तरफ से इस अस्थायी रोक के पीछे के कारण विस्तार से नहीं बताए गए।

हीलियम सेमीकंडक्टर चिप के विनिर्माण के अलावा चिकित्सा क्षेत्र में भी एमआरआई मशीनों को ठंडा रखने में इस्तेमाल होती है। फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से वैश्विक हीलियम आपूर्ति प्रभावित हुई है और इसकी कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि चीन अपनी घरेलू उद्योगों की जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए यह कदम उठा रहा है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर हीलियम की उपलब्धता काफी सीमित हो गई है।

हालांकि, चीन के हीलियम का बड़ा निर्यातक नहीं होने से इस कदम का वैश्विक बाजार पर प्रभाव सीमित ही रहने का अनुमान है। चीन अपनी हीलियम जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है और कतर जैसे देशों पर काफी हद तक निर्भर है।

एपी प्रेम प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में