Cisco appoints Daisy Chittilapilly
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को ने मंगलवार को कहा कि उसने डेजी चित्तिलापिल्ली को भारत और दक्षेस के परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
एक बयान के मुताबिक चित्तिलापिल्ली समीर गार्डे की जगह लेंगे, जिन्होंने सिस्को में चार साल बिताने के बाद हाल ही में सामाजिक क्षेत्र में शामिल होने की घोषणा की थी।
चित्तिलापिल्ली सिस्को में 17 वर्षों से हैं और उन्होंने प्रौद्योगिकी उद्योग में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय