दूरसंचार नेटवर्क का पूरा डेटा भारत में ही रखना होगा, विदेश साझा करने पर रोक

Ads

दूरसंचार नेटवर्क का पूरा डेटा भारत में ही रखना होगा, विदेश साझा करने पर रोक

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 10:35 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) सरकार ने दूरसंचार सेवाओं से जुड़े क्लाउड आधारित नेटवर्क, मोबाइल टावर और सैटेलाइट गेटवे जैसे संचार बुनियादी ढांचा प्रदाताओं को किसी भी डेटा को देश से बाहर साझा करने पर रोक लगा दी है।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार नेटवर्क के लिए मंजूरी ढांचे से संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए यह अनिवार्य किया है कि दूरसंचार नेटवर्क से जुड़ा पूरा डेटा भारत में ही संग्रहीत किया जाए।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘प्रत्येक नई अधिकृत इकाई यह सुनिश्चित करेगी कि उसके दूरसंचार नेटवर्क की सभी प्रणालियां और उनसे संबंधित डेटा, लॉग तथा सूचनाएं भारत में ही संग्रहीत होंगी। ऐसे डेटा, लॉग और सूचनाओं की कोई भी प्रति विदेश में भेजी, साझा या उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।’’

भाषा योगेश अजय

अजय