सिटी यूनियन बैंक को मार्च तिमाही में 111.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

सिटी यूनियन बैंक को मार्च तिमाही में 111.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

सिटी यूनियन बैंक को मार्च तिमाही में 111.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 28, 2021 12:54 pm IST

चेन्नई 28 मई (भाषा) निजी क्षेत्र के सिटी यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 111.18 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने शुक्रवार को बीएसई को बताया उसे पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 95.29 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

मार्च 2021 तिमाही में समाप्त वित्त वर्ष में बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 592.82 करोड़ रुपये रहा , इससे पिछले वित्त वर्ष में 476.31 करोड़ रुपये था।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में उसे 1,121.43 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसकी आय 1,220.98 करोड़ रुपये रही थी।

उसने बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 में उसकी कुल आय 4,839.45 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वर्ष में यह 4,848.54 करोड़ रुपये थी।

भाषा जतिन मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में