कोल इंडिया का लक्ष्य पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को उचित कीमत पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना

Ads

कोल इंडिया का लक्ष्य पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को उचित कीमत पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 04:08 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच देश में बिजली की आपूर्ति को उचित कीमत पर सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह संकट वैश्विक पोत परिवहन मार्गों और आयातित कोयले की कीमतों को प्रभावित कर रहा है।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) देश में कुल घरेलू कोयला उत्पादन का 80 प्रतिशत और कोयले पर आधारित कुल बिजली उत्पादन का 75 प्रतिशत योगदान देती है।

सीआईएल देश के कुल बिजली उत्पादन में 55 प्रतिशत का योगदान देती है और देश की मुख्य वाणिज्यिक ऊर्जा आवश्यकताओं का 40 प्रतिशत पूरा करती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक कम लागत वाली कोयला उत्पादक होने के नाते कोल इंडिया का उद्देश्य देश में बिजली की आपूर्ति को उचित कीमत पर सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि गर्मियों में बिजली की मांग में अनुमानित वृद्धि को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त कोयले का भंडार है।

भाषा योगेश अजय

अजय