महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने 9/11 स्मारक पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

Ads

महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने 9/11 स्मारक पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 01:01 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 01:01 AM IST

न्यूयॉर्क, 29 अप्रैल (एपी) महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला बुधवार को ‘राष्ट्रीय 9/11 स्मारक’ पर गए और उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और इसी के साथ न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा की शुरुआत की।

महाराजा और महारानी मोटर के काफिले के साथ पहुंचे जहां विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग भी थे। जब वे दो पूल के चारों ओर बने एक प्राचीर की ओर बढ़े, जिस पर हमलों में मारे गए लोगों के नाम अंकित थे। चार्ल्स ने प्राचीर पर फूल चढ़ाए।

शाही जोड़े ने वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और उनसे बात की, जिनमें 11 सितंबर के हमलों के पीड़ितों के परिवार और बचावकर्मी शामिल थे। कुछ परिजनों ने अपने दिवंगत परिजनों की तस्वीरें दिखाईं। इस कतार में न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी, न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल, न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम हमले के 25 वर्ष पूरे होने से पहले आयोजित किया गया था।

एपी शोभना वैभव

वैभव