मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 07:57 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 07:57 PM IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) विदेशी बाजारों में मिश्रित रुख तथा कमजोर घरेलू मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत 45 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 1,367.45 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के जून माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 45 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 1,367.45 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 17,464 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसके जुलाई माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 20 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 1,384.75 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,961 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश