ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 11:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा वायदा भाव 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 672.60 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव पांच पैसे यानी 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 672.60 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,520 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश