ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 10:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी के बीीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 667.15 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में तांबा के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.95 रुपये अथवा 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 667.15 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 3,027 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में तेजी के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश