कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान करी जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा वायदा भाव 45 पैसे की गिरावट के साथ 603.40 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये तांबा का भाव 45 पैसे यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 603.40 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,691 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदां की कटान करने से मुख्यत: तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश