कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 29, 2020 / 09:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा वायदा भाव 3.85 रुपये की गिरावट के साथ 602.10 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 3.85 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 602.10 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 4,361 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश