कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 12:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 663 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 12.05 रुपये यानी 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 663 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,848 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश