कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा वायदा भाव 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 668.40 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 85 पैसे यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 668.40 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,088 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे मुख्यत: तांबा वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश