ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 11:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा की कीमत 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 610.15 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में तांबा के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.05 रुपये अथवा 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 612.30 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 3,564 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश