मजबूत मांग से तांबा वायदा कीमतों में वृद्धि

Ads

मजबूत मांग से तांबा वायदा कीमतों में वृद्धि

  •  
  • Publish Date - September 8, 2022 / 02:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार में मजबूत मांग से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को तांबे का भाव 0.87 प्रतिशत चढ़कर 643 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलिवरी के लिए तांबा का भाव 5.55 रुपये या 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 643 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 5,778 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से तांबा वायदा की कीमतों में तेजी आई।

भाषा जतिन अजय

अजय