हाजिर मांग बढ़ने से तांबे के वायदा भाव में तेजी

Ads

हाजिर मांग बढ़ने से तांबे के वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 01:02 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 01:02 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने से तांबे का वायदा भाव मंगलवार को तीन रुपये की बढ़त के साथ 1,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले तांबे के अनुबंध का भाव तीन रुपये या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 1,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 126 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार बाजार प्रतिभागियों के ऊंचे दांव लगाने से तांबे की कीमतों में यह तेजी देखने को मिली।

भाषा निहारिका

निहारिका