क्रेडाई ने हर्ष वर्धन पटोडिया को अध्यक्ष चुना

Ads

क्रेडाई ने हर्ष वर्धन पटोडिया को अध्यक्ष चुना

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 11:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) रियल्टी कंपनियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने हर्ष वर्धन पटोडिया को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।

कोलकाता के यूनिमार्क समूह के प्रबंध निदेशक पटोडिया एक अप्रैल, 2021 से दो साल तक क्रेडाई अध्यक्ष रहेंगे।

क्रेडाई ने मंगलवार को बयान में कहा कि अपने पहले संबोधन में पटोडिया ने अपने सदस्य डेवलपर्स के निर्माण स्थलों पर काम करने वाले ढाई करोड़ निर्माण श्रमिकों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगवाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सरकार की ओर से मंजूर प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करते हुए टीका लगवाया जाएगा।

क्रेडाई के सदस्यों की संख्या 13,000 है। क्रेडाई के मौजूदा अध्यक्ष सतीश मागर का कार्यकाल 31 मार्च, 2021 को पूरा हो रहा है। मागर अब क्रेडाई के राष्ट्रीय चेयरमैन होंगे।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर