नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 15.17 प्रतिशत बढ़कर 142.7 करोड़ रुपये रहा है। इसमें अलग-अलग श्रेणी में कीमतें बढ़ाने और लागत कम करने के उपायों से मदद मिली।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (सीजीसीईएल) की नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 123.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 11.84 प्रतिशत बढ़कर 2,235.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,998.38 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 11.29 प्रतिशत बढ़कर 2,065.50 करोड़ रुपये रहा।
इलेक्ट्रिक उपभोक्ता माल खंड से कंपनी का राजस्व 10.5 प्रतिशत बढ़कर 1,754.14 करोड़ रुपये हो गया।
जून तिमाही में कुल एकीकृत आय (जिसमें सीजीसीईएल की अन्य आय भी शामिल है) 11.6 प्रतिशत बढ़कर 2,256.81 करोड़ रुपये रुपये रही।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय