कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट
Modified Date: February 16, 2026 / 05:08 pm IST
Published Date: February 16, 2026 5:08 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,675 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 107 रुपये या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,675 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 8,416 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चा तेल के मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 38 रुपये या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,694 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 8,702 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें काफी हद तक कमजोर विदेशी रुख के हिसाब से कम हुईं हैं, जहां मांग में सुधार तथा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को लेकर चिंता ने निवेशकों को सतर्क बनाये रखा।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.71 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम भी 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 67.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में