कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल वायदा भाव में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: January 13, 2022 4:58 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत छह रुपये की गिरावट के साथ 6,107 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के जनवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध का भाव छह रुपये या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,107 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 9,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.63 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.05 प्रतिशत बढ़कर 84.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में