कमजोर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 11:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 3,321 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत तीन रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,321 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 3,148 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 1.99 प्रतिशत की हानि के साथ 44.80 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था और ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश