कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 15, 2021 10:05 am IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 96 रुपये की गिरावट के साथ 5,355 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 96 रुपये अथवा 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,355 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 3,566 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कच्चातेल कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यपारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.72 डालर प्रति बैरल रह गया। वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.60 डालर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में