कच्चे तेल का वायदा भाव अपरिवर्तित रहा

Ads

कच्चे तेल का वायदा भाव अपरिवर्तित रहा

  •  
  • Publish Date - February 9, 2023 / 02:48 PM IST,
    Updated On - February 9, 2023 / 02:48 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) साधारण कारोबार रहने के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 6,472 रुपये प्रति बैरल पर अपरिवर्तित रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध का भाव 6,472 रुपये प्रति बैरल पर अपरिवर्तित रहा। इसमें 6,375 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.06 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 85.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश