वैश्विक उर्जा आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं से कच्चातेल वायदा कीमतों में लगातार छठे सत्र में तेजी

वैश्विक उर्जा आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं से कच्चातेल वायदा कीमतों में लगातार छठे सत्र में तेजी

वैश्विक उर्जा आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं से कच्चातेल वायदा कीमतों में लगातार छठे सत्र में तेजी
Modified Date: September 2, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: September 2, 2026 8:29 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने और वैश्विक उर्जा आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं के बीच, बुधवार को लगातार छठे सत्र में कच्चातेल वायदा की कीमतें लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 8,592 रुपये प्रति बैरल हो गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 56 रुपये या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,592 रुपये प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल का अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 56 रुपये या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,391 रुपये प्रति बैरल हो गया।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी शोध विभाग की एवीपी, कायनात चेनवाला ने कहा, ‘‘कुछ समय की शांति के बाद वाशिंगटन और तेहरान के बीच सीधी दुश्मनी फिर से शुरू होने के कारण बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।’’

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 2.5 प्रतिशत बढ़कर 97.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में