अहम शिपिंग रूट पर तनाव के कारण कच्चे तेल वायदा में तेजी आई और कीमतें छह हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँची
अहम शिपिंग रूट पर तनाव के कारण कच्चे तेल वायदा में तेजी आई और कीमतें छह हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँची
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) मज़बूत वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चातेल वायदा कीमत 2 प्रतिशत बढ़कर 8,554 रुपये प्रति बैरल के छह हफ़्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पश्चिम एशिया से तेल निर्यात में लंबे समय तक रुकावट की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध की कीमत 144 रुपये या 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,554 रुपये प्रति बैरल हो गया। यह कच्चातेल वायदा कीमत में लगातार पांचवें दिन की तेजी को दर्शाता है।
यह अनुबंध पिछली बार 10 जून को इन स्तरों के आसपास कारोबार कर रहा था, जब कमोडिटी एक्सचेंज पर इसकी कीमत 8,443 प्रति बैरल तक पहुँच गई थी।
कच्चे तेल के सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध की कीमत 92 रुपये या 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,231 रुपये प्रति बैरल हो गया।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के सितंबर डिलीवरी अनुबंध का दाम 1.78 डॉलर या 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के सितंबर डिलीवरी अनुबंध का दाम 3 प्रतिशत बढ़कर 96.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


