पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से ब्रेंट कच्चे तेल का भाव कुछ समय के लिए 100 डॉलर के पार गया
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से ब्रेंट कच्चे तेल का भाव कुछ समय के लिए 100 डॉलर के पार गया
न्यूयॉर्क, 23 जुलाई (एपी) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत मई के बाद पहली बार कुछ समय के लिए 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।
ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.2 प्रतिशत बढ़कर 99.94 डॉलर प्रति बैरल हो गई और कुछ समय के लिए 100 डॉलर के स्तर को पार कर गई। यह दो महीने में पहली बार है जब सबसे अधिक कारोबार वाले वायदा अनुबंध ने इस स्तर को छुआ है। कीमतों में यह तेजी लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकर पर हुए हमलों के बाद आई।
कुछ सप्ताह पहले ही ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत घटकर 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थी।
एपी
योगेश अजय
अजय

Facebook


