अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति की आशंका के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर 7,198 रुपये प्रति बैरल

Ads

अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति की आशंका के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर 7,198 रुपये प्रति बैरल

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से सैन्य टकराव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से आपूर्ति बाधित होने की आशंका फिर से बढ़ गई है, जिससे कच्चे तेल का वायदा भाव सोमवार को 384 रुपये उछलकर 7,198 रुपये प्रति बैरल की ऊंचाई पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 384 रुपये या करीब छह प्रतिशत की तेजी के साथ 7,198 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 19,274 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, कच्चा तेल के अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 359 रुपये या करीब 5.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,197 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 4,139 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

व्यापारियों ने कहा कि सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के ताजा सैन्य हमलों के बाद आपूर्ति में व्यवधान की आशंका फिर से उभर आई है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव बढ़ गया है, जहां से दुनिया की तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 3.47 डॉलर या करीब पांच प्रतिशत की तेजी के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 3.59 डॉलर या 4.72 प्रतिशत बढ़कर 79.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश