पश्चिम एशिया में ताजा तनाव के बीच सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

पश्चिम एशिया में ताजा तनाव के बीच सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से सैन्य टकराव के कारण कच्चातेल की कीमतें बढ़ने, डॉलर के मजबूत होने और कीमती धातु की मांग कम होने से सोमवार को सोने का वायदा भाव एक प्रतिशत घटकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,413 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,065 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,962 लॉट का कारोबार हुआ।

पिछले सप्ताह एमसीएक्स में सोना वायदा 3,900 रुपये या 2.65 प्रतिशत घटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 52.15 डॉलर या 1.3 प्रतिशत फिसलकर 4,061.55 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश