सीएसबी बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा छह प्रतिशत बढ़कर 202 करोड़ रुपये
सीएसबी बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा छह प्रतिशत बढ़कर 202 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 202 करोड़ रुपये रहा।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 190 करोड़ रुपये था।
बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) या मुख्य आय 25 प्रतिशत बढ़कर 464 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 371 करोड़ रुपये थी।
चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,507 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पूर्व 1,362.36 करोड़ रुपये थी।
जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.40 प्रतिशत रह गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 0.52 प्रतिशत था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का शुद्ध लाभ सात प्रतिशत बढ़कर 633 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल आय 24 प्रतिशत बढ़कर 5,682 करोड़ रुपये रही।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


