रणनीतिक स्थिति के बल पर त्रिपुरा में विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स की अपार संभावनाएं: गोयल

रणनीतिक स्थिति के बल पर त्रिपुरा में विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स की अपार संभावनाएं: गोयल

रणनीतिक स्थिति के बल पर त्रिपुरा में विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स की अपार संभावनाएं: गोयल
Modified Date: July 9, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: July 9, 2026 9:43 pm IST

अगरतला, नौ जुलाई (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश से जुड़ी रणनीतिक स्थिति के कारण त्रिपुरा में विनिर्माण और लॉजिस्टिक क्षेत्र के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं हैं।

‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा: बिजनेस कॉन्क्लेव-2026’ के उद्घाटन सत्र में गोयल नयी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उन्होंने कहा कि ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत पिछले एक दशक में पूर्वोत्तर राज्य में व्यापक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा, “त्रिपुरा तीन तरफ से बांग्लादेश सीमा से घिरा है, जिससे विनिर्माण और लॉजिस्टिक क्षेत्र में यहां असीम संभावनाएं हैं। राज्य को एमएसएमई उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए और वाणिज्य मंत्रालय हर संभव सहयोग देगा।”

त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जबकि दक्षिण त्रिपुरा का सबरूम, बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा भारत के दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है और उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े कारोबारियों से राज्य की तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश करने का आह्वान किया।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में